Sunday, February 15

जौनपुर।गैंग बस्टर अभियान में लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार

गैंग बस्टर अभियान में लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार

जौनपुर। थाना सरपतहाँ पुलिस ने गैंग बस्टर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत यह कार्रवाई की है।

थाना सरपतहाँ पुलिस टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर से लूट गिरोह के गैंग लीडर रिंकु उर्फ प्रभाकर को गिरफ्तार किया। आरोपी गैंग संख्या IR-288 का सक्रिय अपराधी बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रिंकु उर्फ प्रभाकर पुत्र स्व. बाबूलाल, निवासी अमांवाखुर्द, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 42 वर्ष है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेजा गया है।

इस कार्रवाई को थाना सरपतहाँ के थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. प्रदुम्नमणि त्रिपाठी तथा हेड कांस्टेबल ओम तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *