Monday, February 16

बदायूँ।थाना दातागंज पुलिस द्वारा 08 टैक्टर – ट्राली में 93 गौवंशीय पशु को ले जा रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

थाना दातागंज पुलिस द्वारा 08 टैक्टर – ट्राली में 93 गौवंशीय पशु को ले जा रहे 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

बदायूँ । जनपद  के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर  विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दातागंज  के0के0 तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व मे थाना दातागंज पुलिस द्वारा थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 438/25 धारा 325 BNS व 5(ख) उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 में वाँछित 02 अभि0  1. वीरपाल पुत्र श्यामलाल नि0 ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहाँपुर 2. छविनाथ पुत्र दाताराम नि0 ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहाँपुर को मय माल (08 टैक्टर ट्राली 93 गौवंशीय पशुओं) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

 मोहित पाठक पुत्र हरिओम (राष्ट्रीय हनुमान दल जिला अध्यक्ष बदायूँ) निवासी ग्राम मैल्हापुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ ने थाना हाजा पर सूचना दी कि दिनांक 23.12.25 करीब 7:00 बजे शाम को शाहजहांपुर सीमा से जिला बदायूं थानाक्षेत्र दातागंज सीमा में गोवंश से भरे 08 ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे तभी आदित्य यादव पुत्र संजीव यादव (बजरंग सेना ग्राम सचिव ) निवासी ग्राम बेलाडांडी थाना दातागंज जिला बदायूं व उनके कुछ साथियों ने देखा कि ट्रैक्टर ट्रालीयाँ मे गाय, बछड़े सांड बुरी तरह से रस्सी से बंधे थे और एक के ऊपर एक खचाखच भरे हुए थे। 08 ट्रैक्टर ट्राली में कुल बंधे 93 गाय, बछड़े, सांड बुरी तरह से भरे हुए थे जिनके पैर व सिंग रस्सी से बंधे हुए थे उनमे से तीन गौवंशीय पशु की मृत्यु दम घुटने से हो गई व कई गोवंश मरने की अवस्था में थे । इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम व पशु चिकित्सक टीम मौके पर पहुँची बरामद सुदा गौवंशीय उपचार किया गया तथा गोशाला में दाखिल किया गया मृत गौवंशीय पशुओं का पीएम करने के उपरान्त दफनाया गया। वादी की सूचना पर थाना पर मु0अ0सं0 438/25 धारा 325 BNS व 5(ख) उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 बनाम 1. वीरपाल पुत्र श्यामलाल 2. छविनाथ पुत्र दाताराम 3. अनिल पुत्र बहोरन 4. संतोष पुत्र रामशरण 5. पप्पू पुत्र रामदीन 6. सौरभ पुत्र प्रेमपाल 7. जंटरपाल पुत्र बदन सिंह 8. ओमेन्द्र पुत्र बांकेलाल 9. बंटू पुत्र रमनपाल 10. धर्मवीर पुत्र श्यामलाल 11. बलवीर पुत्र महेन्द्र समस्त निवासीगण हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर 12. व अन्य ग्रामवासी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। को अभियुक्त वीरपाल व छविनाथ उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *