Sunday, February 15

आजमगढ़।फिजियोथीरेपी सेंटर के शुभारंभ पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।

फिजियोथीरेपी सेंटर के शुभारंभ पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन।

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़।फिजियोथीरेपी सेन्टर खोला गया, रविवार को शहर के हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर प्रांगड़ में सर्वाइकल के मरीजों के लिए विशेषकर एक फिजियोथैरेपी सेंटर खोल दिया गया। जिसका उद्घाटन बतौर अतिथि पहुंचे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग राय ने फीता काटकर किया है। सेंटर के शुभारंभ पर नेत्र मंदिर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का कुल 75 मरीजों ने लाभ उठाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अब जो भी कमर, घुटना, कंधा, गर्दन या जोड़ो के जो भी मरीज है वह आसानी से यहां आकर उपचार ले सकते है। इसके बाबत आशीष गोयल ने बताया कि गरीबों व असहायों की मदद करना ही हमारा पारिवारिक संकल्प है, जिसके दृष्टिगत हमने इस प्रांगण में फिजियोथैरेपी सेंटर भी खोल दिया है। अब आंखों के साथ सर्वाइकल के मरीज भी यहां आकर आसानी से लाभ ले पाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता परवीन सिंह, डॉक्टर एस.के मिश्रा, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर तेज बहादुर चौहान, डॉक्टर मोहम्मद अनीस अंसारी, सुबोधकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *