Sunday, February 15

बदायूँ जनपद के उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुधुऊ के पंचायत भवन का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर इन्वर्टर-बैट्री चोरी कर लिया।

बदायूँ जनपद के उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुधुऊ के पंचायत भवन का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर इन्वर्टर-बैट्री चोरी कर लिया।

बदायूं । जनपद के उसावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुधुऊ के मझरा दलेलगंज स्थित पंचायत घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर वहां रखा इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर लिया। वहीं शनिवार सुबह जब ग्राम प्रधान राजाराम पंचायत घर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे होने की जानकारी हुई, जिसके बाद चोरी का पता चला। ग्राम प्रधान राजाराम और पंचायत सचिव नेम सिंह ने इस मामले की सूचना थाना पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर सौंपी।वहीं पुलिस को तहरीर मिलते ही मौके पर जाकर देखा और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *