Sunday, February 15

बलिया।टीएलएम प्रदर्शनी से प्रभावित हुए SDM अभिनेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर ।

टीएलएम प्रदर्शनी से प्रभावित हुए SDM अभिनेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर ।

 बलिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा पर आज नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन अभिनेंद्र सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) बेल्थरा रोड एवं नगर पंचायत नगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।मुख्य अतिथि अभिनेंद्र सिंह ने समस्त अतिथियों के साथ नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला का विधिवत अवलोकन किया। उन्होंने टीएलएम (Teaching Learning Material) के रूप में ब्लॉक नगरा की 16 न्याय पंचायतों से आए शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत उपकरणों व शैक्षिक सामग्रियों का विश्लेषण किया। प्रदर्शन में गहरी रुचि दिखाते हुए वार्तालाप किया तथा टीएलएम प्रदर्शनी पर प्रसन्नता व्यक्त की।खंड शिक्षा अधिकारी नगरा रामप्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने समस्त अतिथिगण का स्वागत-अभिनंदन किया तथा शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नॉलेज शेयरिंग पर अपने विचार साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में नोडल के रूप में वरिष्ठ शिक्षक संकुल दयाशंकर, विसुन देव राम, राम प्रवेश वर्मा, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, मीना मिश्रा, सविता वर्मा, आरती, अशोक कुमार वर्मा, बच्चा लाल, दयानंद आदि ने रुचिपूर्वक भाग लिया तथा सहयोग प्रदान किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव की बालिका मेहेक ने भी अपनी शिक्षाप्रद गतिविधि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *