Monday, February 16

पुलिस ने किया साइबर ठगों के गैंग का खुलासा 10 साइबर ठग गिरफ्तार भारत के 16 राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क

पुलिस ने किया साइबर ठगों के गैंग का खुलासा 10 साइबर ठग गिरफ्तार भारत के 16 राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क

थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही पकड़े हुए ठग 

बड़ी मात्रा में बैंक संबंधी डेक्यमेंट सहित अवैध असलहा बरामद 

शाहजहांपुर / थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस सेल व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा साइबर ठगों के गैंग का खुलासा करते हुये फर्जी बैंकों का खाते खोलकर लोगो के साथ करोडों रुपये की ठगी करने वाले दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे भारी मात्रा में बैंक संबंधी कागजात बरामद करने के साथ अवैध असलाह भी बरामद किए जनपद के पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में पकड़े गए इस गैंग से पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली सबसे बड़ी बात यह पकड़े गए सभी नवयुवक है और महानगर शाहजहांपुर के ही निवासी है लेकिन शाहजहांपुर का निवासी होने के बाद इनका नेटवर्क भारत के 16 राज्यो में फैला हुआ था जहां से यह लोग लोगो तमाम संसाधनों के जरिए लोगो के बैंक एकाउंटों से पैसा निकाल कर रही लग्जरी लाइफ जी रहे थे अब तक इन लोगो के गैंग ने करोड़ों रुपया दूसरो के बैंक खातों से ट्रांसफर किए जा चुके है ।

साइबर गैंग के पकड़े गए सदस्यों में चन्दन मिश्रा ऊर्फ हर्षित मिश्रा पुत्र ब्रह्मानन्द मिश्रा 24 वर्ष निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा बड़ी बिसरात थाना कोतवाली मोहन सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना, 25 वर्ष निवासी मोहल्ला बाबूजई निकट गडढा कालोनी थाना कोतवाली समीर गुप्ता पुत्र रजनीश गुप्ता, 21 वर्ष निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा निकट हनुमान मंदिर थाना कोतवाली अभिषेक यादव उर्फ अपराधी पुत्र शिवकुमार यादव, 18 वर्ष निवासी रोशनगंज निकट खां साहब की बगिया थाना कोतवाली अनुभव गौतम पुत्र राकेश गौतम, 20 वर्ष निवासी मोहल्ला मघई टोला किला थाना कोतवाली केशव केवट पुत्र वीरेन्द्र राजपूत, 20 वर्ष निवासी मोहल्ला काली मंदिर के पास बडी विसरात थाना कोतवाली जावेद हसन पुत्र महमूद हसन 26 वर्ष निवासी मोहल्ला किला पुलिस चौकी पाकड़ के पास थाना कोतवाली अर्जुन पुत्र अशोक 20 वर्ष निवासी मौहम्मद जई निकट बेरी चौकी थाना कोतवाली 9. करन राजपूत पुत्र टिल्लू राजपूत 20 वर्ष निवासी मौहम्मद हुसैनपुरा थाना कोतवाली 10. मोनू रस्तोगी पुत्र मुकेश रस्तोगी 18 वर्ष निवासी नाना होरी लाल के घर मौहल्ला बाबू जई थाना कोतवाली शामिल है जिनके कब्जे से दर्जनों बैंको की पासबुक विभिन्न बैंकों को चैक बुके 10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड पैन कार्ड 1 देशी तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस दर्जन खाता खोलने के ब्लैंक फार्म लेमिनेटिड आधार कार्ड आधार कार्ड की छायाप्रति, एक पैन ड्राईव, जामा तलाशी मे 8 मोबाईल बरामद हुए है ।

पुलिस पूछताछ में इस सिंडिकेट का उद्देश्य लोगों को इन्टरनेट या मोबाइल कॉल के जरिये संपर्क कर फर्जी ऑनलाइन वेबसाइट से भ्रमित कर/डरा धमका कर या लालच देकर फ्रॉड करना था, इस सिंडिकेट में मुख्यतः तीन कार्यों को सदस्यों के बीच बाँट कर ट्रेस होने से बचने के लिए कूटरचित बैंक खातों की कई लेयर के माध्यम से फ्रॉड का पैसा प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है । इस सिंडिकेट द्वारा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मणिपुर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड आदि प्रदेशों में लोगों को फ्रॉड कॉल कर पैसे को फर्जी कूटरचित बैंक खातें में ट्रॉन्सफर कर एटीएम अथवा यूपीआई के माध्यम से पैसे निकल लिए जाते थे । पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया की इस सिंडिकेट के सदस्य अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए तीन स्तर पर कार्य करते थे। जिसमे प्रथम स्तर पर ऑनलाइन अथवा मोबाइल नंबर पर विक्टिम्स से संपर्क कर उन्हें फर्जी ऑनलाइन वेबसाइट से भ्रमित कर / डरा कर अथवा ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर, लोन देने के नाम पर पैसे अन्य खातो में ट्रॉन्सफर करना

द्वितीय स्तर पर नयी उम्र के लड़कों, गरीब वर्ग के अनपढ़ लोगों या महिलाओं को लालच देकर उन्हें अपने आधार / पैन कार्ड लेकर बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से बैंक अकाउण्ट खुलवाना । बैंक अकाउण्ट खुल जाने पर पासबुक ए टी एम और बैंक में जुड़े मोबाइल नंबर का सिम इन लोगों से ले लेना और इसके बदले इन्हें 2000 से 4000 रुपये प्रति खाता देना । इस तरह से कूट रचित खातों की डीटेल पासबुक, ए टी एम और फर्जी सिम बिहार और पश्चिम बंगाल व अपने गिरोह के सदस्यों को 4000 से 8000 रुपये के बदले उपलब्ध करान । तृतीय स्तर पर अपने साथियों द्वारा उपलब्ध कराये गये फर्जी बैंक खातों व सिम का प्रयोग कर किसी अन्य जगह पर ए टी एम अथवा वॉलेट के माध्यम से पैसे निकल कर फर्जीवाड़े के उद्देश्य को पूर्ण करना । उक्त सिंडेकेट से गिरफ्तार सदस्यों का कार्यक्षेत्र व भूमिका में मोहन सक्सेना तथा चन्दन मिश्रा उर्फ हर्षित मुख्य कर्ता- धर्ता अनुभव गौतम व समीर गुप्ता फील्ड एजेन्ट अर्जुन जनपद शाहजहांपुर व जनपद लखीमपुर खीरी मे अपराध करने वालो एजेन्टों के मध्य मीडियेटर अभिषेक, जावेद व केशव केवट खाता खुलवाने का कार्य करने वाले के रूप में कार्य करते थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *