स्टेडियम के पास तालाब में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
जौनपुर। जिले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेडियम के समीप स्थित तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अमन सिंह (उम्र लगभग 23 वर्ष), पुत्र जंग बहादुर सिंह, निवासी चंदापुर गांव, थाना बदलापुर के रूप में हुई है। घटना नेवादा मछलीगांव क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है।
मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बदलापुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
स्थानीय क्षेत्र में घटना की खबर फैलते ही सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
























