Monday, February 16

शाहजहांपुर।मुमुक्षु क्रिकेट लीग के आठवें मुकाबले में जीत यूथ-इलेवन के नाम

मुमुक्षु क्रिकेट लीग के आठवें मुकाबले में जीत यूथ-इलेवन के नाम

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आठवें दिन का मैच स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की टीम यूथ-11 तथा श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की टीम एसएसएमवी-11 के मध्य खेला गया। खेल के मैदान पर मौजूद दर्शकों की भीड़ का रोमांच एवं उत्साह देखने के काबिल था। मैच का टॉस यूथ-11 टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूथ-11 टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया।

एसएसएमवी-11 की टीम ने भी जवाबी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन यह टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। नतीजतन जीत का दर्जा यूथ-11 के नाम रहा। 52 गेंदो पर 7 छक्के और 3 चौके जड़कर 74 रन बनाने वाले यूथ-11 के खिलाड़ी दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। खेल के दौरान शिवओम शर्मा कमेंटेटर की भूमिका में उपस्थित रहे।

इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई हेतु कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश मिश्र, प्रो आदित्य सिंह, प्रो आलोक मिश्र, प्रो अजीत सिंह चारग, डॉ शालीन सिंह, डॉ प्रांजल शाही, डॉ हर्ष पाराशरी, डॉ आदर्श पांडेय सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *