जनता इंटर कॉलेज नगरा में पूर्व शिक्षक परमात्मानंद पांडे के निधन पर शोकसभा आयोजित
संजीव सिंह बलिया/नगरा।जनता इंटर कॉलेज नगरा में बुधवार को विद्यालय के पूर्व शिक्षक परमात्मानंद पांडे के निधन पर एक भावपूर्ण शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद्र पांडेय के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। सभी ने कहा कि परमात्मानंद पांडे अनुशासनप्रिय, कर्मठ और विद्यार्थियों के हित में सदैव प्रयत्नशील शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।कार्यक्रम में रवीन्द्र सिंह, अंजनी सिंह, अखिलेश सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, जगत नारायण मौर्य, सुनील यादव सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

