जनता इंटर कॉलेज नगरा में शोक की लहर संस्थापक स्वर्गीय जयमुनि सिंह की धर्मपत्नी का निधन, क्षेत्र में गहरा शोक
संजीव सिंह।बलिया/नगरा।जनता इंटर कॉलेज नगरा-बलिया परिवार के लिए 14 नवम्बर 2025 की रात्रि एक अत्यंत शोकाकुल समाचार लेकर आई, जब संस्थापक, पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक स्व. जयमुनि सिंह जी की धर्मपत्नी का दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार सहित स्थानीय नागरिकों के ह्रदय शोकाकुल हो उठे।दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कॉलेज परिवार के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चन्द्र पाण्डेय, रविन्द्रनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, जगत नारायन मौर्या,चन्द्रमा सिंह चौहान, डॉ. अल्पना वर्मा, रमेशचन्द्र राम सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. जयमुनि सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और गहन संवेदना प्रकट की।विद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि स्व. जयमुनि सिंह की धर्मपत्नी का विद्यालय व समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सहज, सौम्य एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत था।शोक की इस घड़ी में समस्त क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

