अपर जिलाधिकारी ने किया नवोदय विद्यालय का निरीक्षण, छात्रों से किया संवाद।
शाहजहाँपुर। योगेंद्र यादव
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरविंद कुमार ने आज जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के अनुशासन, स्वच्छता, भोजनालय में खाने की व्यवस्था तथा आवासीय परिसर(विद्यार्थियों के हॉस्टल) की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।
अपर जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद कर उनकी अध्ययन प्रक्रिया, परीक्षा की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा नवाचारों की जानकारी प्राप्त की और बेहतर शिक्षण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय जिले के लिए गौरव का विषय बताया,जहाँ से प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
प्राचार्य के द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय को बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 553 छात्र( जोकि शाहजहांपुर जिले के पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों से है) छात्राएं अध्ययनरत है, विद्यालय के सभी क्लासरूम स्मार्ट क्लासरूम है, प्रत्येक वर्ष छात्र छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं (NEET,JEE,CUET, CLAT एवं अन्य) देते है एवं पास करके अच्छे संस्थानों में एडमिशन पाते है।
इस अवसर पर युवा वक्ता ललित हरि मिश्रा , प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार,उप प्रधानाचार्य ऋषिपाल एवं शिक्षकगण अनिरुद्ध कुमार शर्मा, सुनयना मिश्रा, शीरी मालिक,प्रवीण कुमार सिन्हा, विभा मिश्रा, पम्मी देवी, नितिन मिश्रा, देवेंद्र कुमार कविता शर्मा, गरिमा तिवारी, हिमांशु कुमार पांडेय, कुमार राजनार्या, जगदीश प्रसाद,सैय्यद फैजल शाह,आदि उपस्थित रहे ।
























