मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बलिया में मोंथा चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगा त्वरित मुआवज़ा।
संजीव सिंह बलिया। रसड़ा बहुजन समाज पार्टी के लोकप्रिय विधायक उमा शंकर सिंह ने हाल ही में आए मोंथा चक्रवात से किसानों की धान की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से जनपद बलिया सहित समूचे पूर्वांचल के किसान भाइयों को बड़ी क्षति हुई है।विधायक उमा शंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वेक्षण कर न्यायसंगत मुआवज़ा प्रदान करने का अनुरोध किया था। विधायक के इस आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी बलिया को निर्देश दिया है कि वे चक्रवात से हुई क्षति का शीघ्र सर्वेक्षण कराकर किसानों को त्वरित राहत उपलब्ध कराएं।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय से किसानों को उनकी मेहनत की फसलों के नुकसान की भरपाई में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने अपने समस्त जनपदवासियों एवं किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शासन-प्रशासन के सहयोग से शीघ्र सर्वेक्षण पूरा कर किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाएगा।

