Monday, February 16

जौनपुर।बरसठी में एमडीएमए बनाने वाला गिरोह पकड़ा, एक करोड़ की ड्रग्स बरामद

बरसठी में एमडीएमए बनाने वाला गिरोह पकड़ा, एक करोड़ की ड्रग्स बरामद

तीन गिरफ्तार, पुलिस टीम को ₹10 हजार का इनाम

जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस, एसओजी, स्वाट और गामा टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात बड़ी सफलता मिली। टीम ने पाली गांव में छापा मारकर एमडीएमए (नशीला पदार्थ) बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 300 ग्राम तैयार एमडीएमए, बनाने की सामग्री, ₹1.10 लाख नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्विफ्ट डिजायर कार (UP50 BW 9880) बरामद हुई। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

गैंग का सरगना अभीत तिवारी पहले भी गुड़गांव (हरियाणा) में एमडीएमए प्रकरण में जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बरसठी थाना प्रभारी देवानंद रजक, स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय, गामा प्रभारी तरुण श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार और सर्विलांस प्रभारी मनोज ठाकुर की टीम शामिल रही।

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी जौनपुर ने पूरी टीम को ₹10 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह की गिरफ्तारी से जिले में नशे के कारोबार पर बड़ा अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *