Tuesday, December 16

शाहजहांपुर।दयानंद योग साधना केंद्र,कच्चा कटरा के साधकों ने 501 दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव

दयानंद योग साधना केंद्र,कच्चा कटरा के साधकों ने 501 दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

दीप पर्व पर सभी साधकों का कर्तव्य है कि हर घर में योग का दीप जलाएं । योग द्वारा रोग रुपी अन्धकार को भगाकर स्वास्थ्य रुपी दीपों से मन के आँगन में प्रकाश फैलाने का संकल्प लेने का आज विशेष दिन है” यह विचार भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह ने, दयानंद योग साधना केंद्र,कच्चा कटरा के साधकों द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह में रखे |

दीपावली पर योग साधकों द्वारा 501 जलते दीपों से शुभ दिवाली, ओम और स्वास्तिक को मैदान में सजाकर केंद्र को प्रकाशमय कर दिया | महिला साधकों ने सुंदर रंगोली बनाकर उसमें विभिन्न रंग भरकर मैदान को सजा दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रधान पवन सिंह द्वारा गायत्री मन्त्र के पाठ द्वारा किया गया।डॉ.देशबंधु ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।तत्पश्चात महिला साधकों सुमन तिवारी, रेखा गुप्ता ,अर्चना गुप्ता ,कुमकुम गुप्ता तथा रूपांजलि द्वारा सुन्दर भजन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।|सभी साधकों ने विधि विधान से माँ लक्ष्मी का पूजन किया | योग के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करने वाले साधकों सर्वेश गुप्ता,कैलाश मिश्रा(प्रबंधक,आर्य समाज),हर प्रसाद पांडेय(अध्यक्ष आर्य समाज),मदन मोहन त्रिपाठी(कार्यकारी प्रबंधक,OCF),शिव ओम सक्सेना(पार्षद),राजेश कुमार मिश्रा (केंद्र प्रमुख,दयानंद योग केंद्र),राजीव मिश्रा (जिला मंत्री),अवधेश प्रजापति(क्षेत्रीय प्रधान) श्रीप्रबंध त्रिपाठी,प्रवीण गुप्ता(क्षेत्रीय मंत्री),रघुवीर सिंह (केंद्र प्रमुख, डी पी विद्यालय),प्रेम पाल सिंह एडवोकेट(केंद्र प्रमुख चिनौर),पुनीत दीक्षित(क्षेत्रीय मंत्री),डॉ.अरुण पांडेय(केंद्र प्रमुख साउथ सिटी),सत्य प्रकाश तिवारी (क्षेत्रीय मंत्री)को जिला प्रधान पवन सिंह ने राज मुकुट और योग पट्टिका पहनाकर योग सम्मान से सम्मानित किया | दयानंद योग केंद्र साधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी साधकों ने सामूहिक रूप से जिला प्रधान पवन सिंह और दयानंद योग केंद्र के केंद्र प्रमुख को राजमुकुट और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।समारोह में आए सभी बच्चों को चॉकलेट के पैकेट और इको फ्रेंडली फुलझड़ी, महताब और अनार के पैकेट वितरित किये गए |उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशियों की रोशनी से प्रकाशमय हो उठे | सभी ने मिलकर बच्चों के साथ आतिशबाजी का आनन्द लिया |कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद और मिष्ठान वितरण किया गया | कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.विनोद मिश्रा द्वारा और सभी के प्रति आभार प्रदर्शन केंद्र प्रमुख राजेश मिश्रा ने किया । दीपोत्सव समारोह को सफल बनाने में राजेश मिश्रा, डॉ.देशबन्धु , प्रदीप गुप्ता,अश्विनी आर्य,सौरभ शर्मा, राजेश शुक्ला,हरी बाबू सक्सेना,अवधेश दीक्षित ,सुशील गुप्ता,अरविंद मिश्रा, डॉ.विनोद मिश्रा,कुमकुम गुप्ता,मोनी गुप्ता, रेखा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, माधुरी मिश्रा,उमा पाल, अर्चना यादव, संतोष मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *