
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में महिला को बंधक बना असलहों के दम पर बदमाशो ने लूटे लाखो के जेवर और नगदी
एस एस पी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण पीड़ितों से जानकारी ले दिए कार्यवाही के सख्त निर्देश
बदायूं / जनपद के थाना बिसौली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशो ने एक घर में घुस कर महिला को बंधक बनाकर लाखो रूपयो के जेवर और नगदी की लूट की महिला के शोर मचाने पर हुई परिजनों को जानकारी तो पुलिस को दी सूचना घटना स्थल पर जनपद के एस एस पी डा.ब्रजेश सिंह भी पहुंचे जहां उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के सख्त निर्देश दिए ।
जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव फीरोजपुर के रहने वाले रूपेश मिश्रा शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनकी पुत्रवधू साधना उर्फ भावना भीतर कमरे में सो रही थी। वहीं रात करीब 12 बजे के बाद चार नकाबपोश बदमाश भावना के कमरे में जा पहुंचे और बदमाशों ने साधना को असलहा दिखाकर धमकाया तभी भावना शोर नहीं मचा सकीऔर बाद में बदमशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वहीं घर की अलमारी में रखे 2.50 लाख कैश और सोने की चार चूड़े, मंगलसूत्र, चार पेंडल, चार अंगूठी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर गिरोह वहां से भाग निकला।वहीं साधना उनके परिवार बालों के शोर शोर मचाने की बात आस-पड़ोस के लोगों आगए और लोगों ने देखा कि भावना अपने कमरे में घबराई हुई पड़ी मिली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।वहीं एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने घटनास्थल का निरिक्षण कर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया। वहीं कोतवाली पुलिस समेत एसओजी व सर्विलांस सेल को खुलासे में जुटाया है। एसएसपी ने बताया कि घटना का वर्कआउट करने का प्रयास जारी है।
























