Monday, February 16

शाहजहाँपुर।विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में ‘‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस‘‘ के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।

विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में ‘‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस‘‘ के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।

शाहजहाँपुर। योगेंद्र यादव 

शुक्रवार को  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर  विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर के तत्वावधान में ‘‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस‘‘ के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला अस्पताल, शाहजहाँपुर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0के0 मिश्रा द्वारा की गयी।

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिविर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि इसका इलाज लम्बे समय तक पूरा कोर्स होने से पहले बंद नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनायें दी।

  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार उक्त विषय पर चर्चा करते हुये बताया कि भ्रांतियों में न फंसकर अपने रोगी का इलाज उचित चित्सिलय में करायें। एल0ए0डी0सी0एस0 असिस्टेंट  विवेक शर्मा द्वारा उक्त विषय पर जानकारी देते हुये कहा कि झाड़-फूंक तांत्रिकों के चक्कर में न फंसकर रोगी को मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखायें। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विधिक से प्राधिकरण, शाहजहाँपुर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाओं व सुविधाओं पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।  नंदिनी (काउंसलर मेंटल हेल्थ) द्वारा उक्त विषय पर जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि मानसिक रोग के विषय में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे वे अपने रोगी का सही से इलाज करा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के वरिष्ठ लिपिक अफजल द्वारा उक्त विषय पर प्रकाश डालते हुये बताया गया कि मानसिक रोगी को समय से मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखायें। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विधिक से प्राधिकरण, शाहजहाँपुर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता व लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की।

  शिविर का संचालन मो0 रईस खान द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त इस शिविर में डॉ0 अभिनव रस्तोगी, श्री रामस्नेही, डॉ0 रोहिताश, पी0एल0वी0 श्री अनिल वर्मा, अध्यापकगण व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *