
सशक्त भाजपा विकसित भारत सदस्यता अभियान के तहत अब तक दो करोड़ से अधिक लोग ले चुके सदस्यता : खन्ना
वित्त मंत्री ने कार्यक्रम में पहुंच कर सैकडो लोगो को दिलाई बीजेपी की सदस्यता
शाहजहांपुर / इस समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा सशक्त भाजपा विकसित भारत नाम से पार्टी का सदस्यता अभियान काफी जोर शोर से चलाया जा रहा जिसमे बड़ी संख्या में आम जनमानस पार्टी में आस्था रखते हुए सदायता ग्रहण कर रहे जनपद शाहजहांपुर के चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना एवं युवा मोर्चा द्वारा आज नगर के घंटा घर पर सदस्यता अभियान चलाते हुए एक कैंप का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शामिल हुए इस दौरान वित्त मंत्री ने भी अपने हाथो से लोगो को भाजपा को सदस्यता ग्रहण कराई उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा की आज इस अभियान में दो कार्ड से अधिक लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है को अपने आप में एक बड़ी संख्या है अभी यह अभियान 16 अक्टूबर तक चलेगा ।
इस दौरान वित्तमंत्री ने कहा की आज देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सशक्त भाजपा विकसित भारत के स्लाग के नाम से बड़ा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे अब तक दो करोड़ से ऊपर लोगो ने स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है आगमी 16 अक्तूबर तक यह अभियान चलता रहेगा इसके बाद सक्रिय सदस्य अभियान चलाया जायेगा उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है उन्होंने कहा की वैसे तो लोग लगातार बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे है लेकिन कुछ लोग ऐसे है जो भाजपा से जुड़ना चाहते है लेकिन स्थान चिन्हित न होने के कारण नही जुड़ पा रहे है ऐसे लोगो के लिए गलियों चौराहों इत्यादि स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज नगर के चौक मंडल अध्यक्ष द्वारा घंटाघर पर कैंप लगाकर अभियान चलाया गया है जिसमे सैकडो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है ।इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता डीसीबी चेयरमैन डीपी सिंह अध्यक्ष दर्जा मंत्री सुरेंद्र नाथ बाल्मिकी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री के समक्ष सैकडो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
























