Monday, February 16

जौनपुर।घनश्यामपुर में स्वयंसेवकों ने मनाया विजयादशमी उत्सव, मुख्य वक्ता मिथिलेश जी ने कहा — “व्यक्ति-व्यक्ति जगे स्वदेश भक्ति भावना”।

घनश्यामपुर में स्वयंसेवकों ने मनाया विजयादशमी उत्सव, मुख्य वक्ता मिथिलेश जी ने कहा — “व्यक्ति-व्यक्ति जगे स्वदेश भक्ति भावना”।

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घनश्यामपुर मंडल द्वारा शनिवार को विजयादशमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी ने किया।

मुख्य वक्ता मिथिलेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार का संदेश था — “व्यक्ति-व्यक्ति जगे स्वदेश भक्ति भावना”, यही संघ कार्य का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन नागपुर में संघ की पहली शाखा की शुरुआत हुई थी। संघ का कार्य राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा कि वैदिक काल से ही देश के लिए प्रयास होते रहे हैं, लेकिन मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी ने हमारे समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं से दूर कर दिया। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के उद्धरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि समाज जागरूक नहीं हुआ तो विभाजन जैसी स्थितियां फिर खड़ी हो सकती हैं।

मिथिलेश जी ने कहा कि भारत की संस्कृति परिवार और सामाजिक संतुलन पर आधारित है, लेकिन आज टूटते परिवार चिंता का विषय हैं। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के शब्दों को दोहराते हुए कहा — “शुद्ध और सात्विक प्रेम ही कार्य का आधार होना चाहिए।”

उन्होंने संघ के इतिहास और देशहित में किए गए योगदानों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चीन युद्ध के समय स्वयंसेवकों ने देशभर में यातायात व्यवस्था संभालकर देशसेवा का परिचय दिया था। 1963 में लालकिले पर सेना के साथ संघ के तीन हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने परेड में भाग लेकर अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि भारत का हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ ही देश को भी अपना माने दुःख और विपत्ति के समय देश के साथ खड़ा हो जाए संघ ऐसा चाहता है।

कार्यक्रम में अशोक शुक्ला (खंड संघचालक), जटाशंकर (खंड कार्यवाह), अभिषेक तिवारी, कपिल शुक्ला, अवधेश यादव, नीलेश सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *