छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ।
नगरा (बलिया)। मिशन शक्ति के तहत कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुर मदारी में शनिवार को महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। वही बच्चों ने कई सवाल दागे जिसके संबंध में थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। किसी भी स्थिति में आप कमजोर नहीं हैं। सबसे बड़ा मामला सायबर क्राइम का आ रहा है।
किसी भी अंजान नंबर से फोन आने उसके झांसे में न आय। खुद छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर-परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें। किसी प्रकार की घटना होती है तो वह बर्दाश्त न करें, बल्कि इसका पुरजोर विरोध करें। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके। स्कूल में पढ़ने वाली बहुत सारी छात्राएं भी कोई घटना होती है तो उसको अपने घर पर शेयर नहीं करती है। स्कूल में पढ़ रही हैं, इसलिए आप सभी जागरूकता
दिखाएं, कोई भी बात हो, तो इसकी जानकारी अपने स्वजन को जरूर दें।

