
मांडर प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय के समीप झूलता तार बना खतरा।
रांची।मांडर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप झूलता हुआ बिजली का तार स्थानीय लोगों के लिए खतरे का सबब बन गया है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं, अभिभावकों और आम राहगीरों को इस स्थिति से हर समय खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि विद्यालय के ठीक सामने लटकते हुए तार के कारण बच्चे और अभिभावक काफी डर के माहौल में रहते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही इसे ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
























