Wednesday, December 17

बलिया।भारतीय किसान के संघ मासिक बैठक में किसानों को दी गई जानकारी

भारतीय किसान के संघ मासिक बैठक में किसानों को दी गई जानकारी

आचार्य ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)।भारतीय किसान संघ स्थानीय ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पुस्तकालय सभागार पर रविवार को आयोजित हुआ. गोरक्ष प्रांत महामंत्री अजय कुमार सिंह ने संघ की मूल संकल्पना तदोपंत ठेंगड़ी के जीवन परिचय एवं भारतीय किसान संघ की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बताया कि भारतीय किसान संघ अपना कार्य तीन प्रकार से करता है. इसमें संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से किसानों को जागृत कर उनके नेतृत्व का गुण विकसित कर उनका आर्थिक उन्नति गौरवशाली भारत निर्माण का संकल्प लिया जाता है. प्रांत मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने भारतीय किसान संघ के रीति नीति पर चर्चा करते हुए बताया कि यह संघ गैर राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रवादी संगठन है. हम परिवार भाव से कार्य करते हैं. जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने ग्राम समिति के कार्य मासिक बैठक तथा किसान संघ के चार उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. प्रशिक्षण वर्ग में नगरा ब्लॉक के 26 पंचायत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *