Monday, February 16

रांची।खलारी में साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से 2 लाख,32 हजार से अधिक की निकासी

खलारी में साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से 2 लाख,32 हजार से अधिक की निकासी

रांची(झारखंड)। रांची जिला के खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच डकरा निवासी दीपनारायण महतो के बैंक खातों से अवैध निकासी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीप नारायण महतो के खाते से ने 4 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैकिंग कर उनके दो बैंक खातों से कुल 2,32,500 (दो लाख बत्तीस हजार पांच सौ रुपये) की अवैध निकासी कर ली गई। इनमें से इंडियन ओवरसीज बैंक डकरा शाखा के खाते से 2,13,000 तथा भारतीय स्टेट बैंक, डकरा शाखा के खाते से 19,500 की रकम निकाल ली गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज अलर्ट से हुई। उन्होंने कहा कि बिना उनके संज्ञान के यह रकम निकाली गई है, जो कि साइबर अपराध का मामला है। उन्होंने साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज की है, ताकि अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके और हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *