
नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत
गोरखपुर से छुट्टी पर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
आचार्य ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया के मइल चौराहे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जवान सत्येंद्र कुमार यादव 30 वर्ष की मौत हो गई।
वह बाइक से गोरखपुर से अपने गांव नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर आ रहे थे कि मइल चौराहे पर बिहार के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौद दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिचय पत्र से पहचान की और परिजनों को सूचना दी। सत्येंद्र मई 2014 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वह क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर में मुख्य आरक्षी संचार के पद पर कार्यरत थे। उनकी एक 6 वर्षीय बेटी सृष्टि और आठ माह का बेटा रुद्रांश है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पिता रामबालक यादव, माता लालसा देवी, पत्नी रमिता यादव समेत अन्य परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
























