
उत्तर प्रदेश में खाद के लिए तरस रहे किसान, सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम l
शरद बिंद/ भदोही।
भदोही। शनिवार को आम आदमी पार्टी जनपद भदोही द्वारा तहसील भदोही जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता और तहसील औराई विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान की अध्यक्षता खाद को लेकर राज्यपाल महोदया को विज्ञापन एसडीएम द्वारा दिया गया।
अवगत कराना है कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है । योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह बेहद शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।
किसानों को खाद न मिल पाने के कारण आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए ।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि –
1. किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए l
2. खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी पर रोक लगे और खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए l
3. संबधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो l
4. खेती का मौसम चल रहा है, खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।
























