Monday, February 16

जौनपुर।जम्मू-कश्मीर में हादसे का हुए क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को मिला मुआवज़ा, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सौंपा चेक

जम्मू-कश्मीर में हादसे का हुए क्रेशर ऑपरेटर के परिवार को मिला मुआवज़ा, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सौंपा चेक

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान की जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा, विजयपुर स्थित शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. में क्रेशर ऑपरेटर के पद पर कार्य करते समय बीते 12 जुलाई 2024 को दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता न मिलने पर मामला तूल पकड़ने लगा।

मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने पहल की। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राज्यमंत्री ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर बात की तथा श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। लगातार प्रयासों के बाद कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत मृतक के परिवार को 16,38,525 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत हुई।

आज 18 अगस्त 2025 को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव स्वयं ग्राम एतमादपुर पहुंचकर मृतक विकास पासवान के माता-पिता रामुंता देवी व इंद्रजीत पासवान—को मुआवज़े का चेक और प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

कार्यक्रम में सहायता श्रम आयुक्त देवव्रत यादव, डॉ. रामसूरत बिंद, विनय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव और धर्मेन्द्र मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *