Sunday, February 15

बलिया।प्रथम सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रथम सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। श्रावण मास कृष्ण पक्ष के चतुर्थी के पहले सोमवार देवों के देव बाबा भोलेनाथ के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। स्थानीय नगर पंचायत के बाजार स्थित भगवान शिव के शिवालय सहित बाबा कामेश्वर नाथ पाडेयपुर, ढेकवारी, ताड़ीबड़ागांव, इसारी सलेमपुर, नरहीं, खनवर, चाडीसराय संम्भल, रुपपुर, परसिया, कोठीया स्थित बाबा भोलेनाथ सहित क्षेत्र के तमाम शिवाल‌यो पर शिवं भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर अलसुबह से श्रद्घालुओ की लम्बी कतार लग गयी. सभी ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतुरा भांग, फल, फूल, मेवा मिष्ठान के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मन्दिरो में श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक के बीच समस्त श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान भोले नाथ के जयकारे से क्षेत्र भक्ति भावना से सराबोर रहा. इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत धारण किया। इस मौके पर पुलिस चक्रमण करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *