
आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा मधु मंजूषा में अखंड कीर्तन का आयोजन ,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग।
रांची । आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में रविवार को हेसल स्थित मधु मंजूषा परिसर में छह घंटे का “बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस अवसर पर आनंद संगीत, प्रभात संगीत और गुरु पूजा जैसे आध्यात्मिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति में डूबा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ रांची के भुक्ति प्रधान विजय कुमार ने कहा कि, “आनंद मार्ग न केवल एक आध्यात्मिक पथ है, बल्कि यह मानव समाज को एक सूत्र में बाँधने वाली सामाजिक संस्था भी है। यह संगठन दुनिया भर में मानवता, सेवा और साधना के मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।” सभा को पंचू दादा ने भी संबोधित किया और आनंद मार्ग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की जानी-मानी महिला चिकित्सक डॉ. करुणा शाहदेव, धनंजय कुमार, बबीता दीदी, राजीव कुमार सिंह, पिंकी सिंह, मंजू कुमारी, ईशा ,अशोक कुमार, पीयूष कुमार, उमेश प्रसाद, शशि वर्मा, जतरु प्रजापति मृदुला सिंह,आचार्य अमलेशानंद अवधूत, आचार्य अमीषानंद अवधूत ,आचार्य माननानंद अवधूत, आचार्य गणाधीशानंद अवधूत,समेत सैकड़ों आनंदमार्गी उपस्थित थे।

