Sunday, February 15

आजमगढ़।ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ प्रदेश स्तरीय बैठक स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पांच सूत्रीय बिंदुओं पर अहम बैठक हुआ।

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ प्रदेश स्तरीय बैठक स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पांच सूत्रीय बिंदुओं पर अहम बैठक हुआ।

उपेंद्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़।ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने पांच सूत्रीय बिंदुओं पर अपने पदाधिकारी और ब्राह्मण बंधुओ के साथ रविवार को स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज आलमबाग सिंगार नगर में बैठक किया। संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण पर हो रहे अत्याचार को लेकर गहन चर्चा किया और सरकार को ब्राह्मण समाज पर हो रहे जुल्म पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारा पूरा ब्राह्मण समाज वसुधैव कुटुंबकम् पर कार्य करता है। समाज प्रकृति, संस्कार को सूत्र में बांधकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करता है ।हम सब भगवान परशुराम जी के वंशज हैं। देश को आजाद करने में सीने पर गोली खाने वाले मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद , अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद किया । प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण पहले भी श्रेष्ठ थे। आज भी श्रेष्ठ है। ब्राह्मण के ऊपर हमेशा अत्याचार होता है मुगल अंग्रेज और सल्तनत में ब्राह्मणों के ऊपर खूब अत्याचार किया था सब लोग मिटकर खत्म हो गए हैं। लेकिन ब्राह्मण कभी झुकने वाला नहीं है।।इस अवसर पर अरविन्द तिवारी , राम जीवन पाण्डेय , हरीश मिश्रा, विनीत तिवारी, प्रमोद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, अंकुर तिवारी, अंकुर शर्मा, विकाश तिवारी विक्की तिवारी, पवन मिश्रा, सुशील अवस्थी , रमा शंकर द्विवेदी, के के शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, शिखर त्रिवेदी, सुनील मिश्रा लल्लन दुबे, राजेंद्र तिवारी समस्त पदाधिकारी और ब्राह्मण बंधु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *