
मां बगला मुखी का चित्र भेंटकर सपा नेता लखन ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई
मुजीब खान
शाहजहांपुर। विगत एक जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन लखनऊ कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया इस दौरान अखिलेश यादव को बधाई देने के लिए प्रदेश भर से नेता लोगो ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी लखन प्रताप सिंह ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को मां बगला मुखी का चित्र भेट कर जन्मदिन की बधाई दी।
सपा नेता लखन प्रताप सिंह ने सबसे पहले अपने प्रिय नेता के जन्मदिन के अवसर पर मां बगला मुखी के मंदिर जाकर उनके दर्शन करके आगामी 2027 में होने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचंड जीत और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मां बगलामुखी से प्रार्थना की इसके बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अखिलेश यादव से भेंट करके उन्हें मां बगलामुखी का चित्र भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इस दौरान अखिलेश यादव से वार्ता के समय उन्होंने जनपद शाहजहांपुर में अपने द्वारा चलाए जा रहे पीडीए पर चर्चा अभियान की बात बताते हुए क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पोजीशन के विषय में भी बताया ।
























