Sunday, December 21

जौनपुर।अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नये पदाधिकारी निर्वाचित

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नये पदाधिकारी निर्वाचित

जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा, जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शताब्दी समारोह शनिवार को कृषि भवन सभागार में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में नये पदाधिकारियों का चुनाव भी सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सकल नारायण पटेल को मंत्री, अमित कुमार यादव को संगठन मंत्री और डॉ. अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री फहीम अख्तर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

अधिवेशन में उपनिदेशक कृषि जौनपुर, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री परिषद देवेश कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. फूलचंद कनौजिया व मंत्री रामकृष्ण पाल, होम्योपैथिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, डा. रमेश चंद्र यादव “आत्मा”, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर “राना”, अजय लाल मौर्या, प्रमोद शर्मा समेत जनपद के समस्त विकास खंडों से आए सहायक विकास अधिकारी (कृषि), सहायक कृषि रक्षा अधिकारी, तकनीकी सहायक (कृषि) सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने का कार्य प्रदेश महामंत्री फहीम अख्तर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश चंद्र यादव, उप परियोजना निदेशक “आत्मा” ने सफलतापूर्वक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *