Wednesday, February 18

बलिया

बलिया।ईद मिलादुन्नबी पर नगरा में निकला भव्य जुलूस ए मुहम्मदी, अमन-चैन का गूंजा पैगाम।

बलिया।ईद मिलादुन्नबी पर नगरा में निकला भव्य जुलूस ए मुहम्मदी, अमन-चैन का गूंजा पैगाम।

उत्तर प्रदेश, बलिया
ईद मिलादुन्नबी पर नगरा में निकला भव्य जुलूस ए मुहम्मदी, अमन-चैन का गूंजा पैगाम। आचार्य ओम प्रकाश वर्मा  नगरा (बलिया)। शुक्रवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर नगरा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मदरसा अरबिया खादेमुल इस्लाम और अली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में इस्लामी झंडा और तिरंगा थामे लोग "सरकार की आमद मरहबा" के नारे बुलंद करते नजर आए। बच्चों ने विशेष रूप से अमन और भाईचारे का संदेश दिया, वहीं गुम्बद-ए-खिदरा और मक्का शरीफ की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जुलूस का शुभारंभ रोशन शाह दाता की मजार से हुआ, जो परंपरागत मार्गों से होते हुए मक्का जामा मस्जिद पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते जुलूस का नजारा देखने लायक था। ढोल-नगाड़ो...
बलिया।शिक्षक दिवस पर 21 शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान की सराहना।

बलिया।शिक्षक दिवस पर 21 शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान की सराहना।

उत्तर प्रदेश, बलिया
शिक्षक दिवस पर 21 शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान की सराहना।  संजीव सिंह बलिया। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) आर.पी. सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शरद श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख नाम हैं – रविप्रकाश मिश्र (PS जुडनपुर) आशीष श्रीवास्तव (PS कोदई) दयानन्द पाण्डेय (PS करीमपुर)  लक्ष्मीधर (कंपोजिट विद्यालय डिहवा ) अशोक कुमार वर्मा (UPS सुल्तानपुर) रवि प्रताप सिंह (PS गौराराजभर बस्ती) नेहा शर्मा (कम्पोजिट कसेसर) शशिकला शर्मा (PS ताड़ी बड़ा गाँव नं. 2) रामप्रवेश...
बलिया।मलप के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं ।

बलिया।मलप के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
मलप के ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं । आचार्य ओमप्रकाश वर्मा   बलिया ।नगरा बलिया क्षेत्र में मलप हरसेनपुर ग्राम पंचायत की नई बस्ती के निवासियों ने शुक्रवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नई बस्ती के लगभग 250-300 निवासियों को पिछले 20 वर्षों से खराब सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरा बेलौझा मार्ग से गांव को जोड़ने वाली लगभग 300 मीटर लंबी सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क में गड्डों के कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कंधों पर ले जाना पड़ता है क्योंकि वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते।स्थानीय निवासी विवेक चौहान ने बताया कि उन्होंने कई बार सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। इस बस्ती में चौहान, यादव, हरिजन और मुस्लिम समुद...
बलिया।नीछुवाडीह मां परमेश्वरी का दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल ।

बलिया।नीछुवाडीह मां परमेश्वरी का दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
नीछुवाडीह मां परमेश्वरी का दर्शन कर श्रद्धालु हुए निहाल । कास्ठ मेले में लगी दुकानों से की जमकर खरीददारी  आचार्य ओमप्रकाश वर्मा  नगरा(बलिया)। क्षेत्र में आदि शक्ति मां परमेश्वरी भगवती मंदिर में चतुर्थ साप्ताहिक काष्ठ मेला लगा। यह मेला सावन के अंतिम गुरुवार और भाद्रपद के चार गुरुवार को लगता है। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां परमेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। मेले में मऊ, देवरिया सहित आसपास के जनपदों से दुकानदार लकड़ी से बने सामान लेकर पहुंचे। दुकानदारों को अच्छी बिक्री से संतोष मिलता है। निच्छुआडीह स्थित मां परमेश्वरी भगवती का मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना और बड़ा ऐतिहासिक एवं पौराणिक है. जो भी पवित्र हृदय से मां से कोई मन्नतमांगता है, तो वह अवश्य पूरी होती है. मेला लकड़ी से बने सामान जैसे चौकी, कुर्सी, मेज, स्टूल और चारपाई के लिए प्रसिद्ध है। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, लोहे के सामान,...
बलिया।स्व. जवाहर सिंह शिक्षक के पुत्रों ने भरत बाबा स्थान से लेकर नन्दजी सिंह के घर तक कराया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 

बलिया।स्व. जवाहर सिंह शिक्षक के पुत्रों ने भरत बाबा स्थान से लेकर नन्दजी सिंह के घर तक कराया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ 

उत्तर प्रदेश, बलिया
स्व. जवाहर सिंह शिक्षक के पुत्रों ने भरत बाबा स्थान से लेकर नन्दजी सिंह के घर तक कराया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ  संजीव सिंह बलिया | शिवपुर दियर उर्फ कर्ण छपरा गांव के लिए वर्षों से अधूरा सपना बनी सड़क का सपना अब साकार होने लगा है। स्वर्गीय जवाहर सिंह अध्यापक के पुत्र, अध्यापक व समाजसेवी राजेश सिंह "गुड्डू" एवं अध्यापक सत्यम सिंह "लाला" ने भरत बाबा स्थान से लेकर नन्दजी सिंह के घर तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। यह वही सड़क है जिसे गांव की जीवनरेखा माना जाता है। इसके अधूरेपन से ग्रामीणों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण होने से न केवल गांववासियों के आवागमन में आसानी होगी, बल्कि यह सड़क नीलम देवी महाविद्यालय होते हुए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) से जुड़ जाएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। निर्माण कार्य का श...
बलिया।लबैरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनूठा अभियान:1 को स्कूलों में एक साथ लिया जाएगा विद्यालय स्वाभिमान का संकल्प।

बलिया।लबैरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनूठा अभियान:1 को स्कूलों में एक साथ लिया जाएगा विद्यालय स्वाभिमान का संकल्प।

उत्तर प्रदेश, बलिया
लबैरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनूठा अभियान:1 को स्कूलों में एक साथ लिया जाएगा विद्यालय स्वाभिमान का संकल्प।  संजीव सिंह बलिया/बैरिया। स्कूलों में गूंजेगा 'हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान' का संकल्प।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बैरिया के ब्लॉकअध्यक्ष अनिल सिंह ने बी ई ओ बैरिया पंकज मिश्र को संकल्प कार्यक्रम दिनांक 1 सितम्बर 2025 के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने "हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान" राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। जिसमें 1 सितंबर 2025 को प्रदेश के विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे। विद्यालय की संपदा...
बलिया।इंसानियत आज भी है जिन्दा 

बलिया।इंसानियत आज भी है जिन्दा 

उत्तर प्रदेश, बलिया
इंसानियत आज भी है जिन्दा   संजीव सिंह बलियाl लाख जमाना बदल गया है, लोगों की सोच बदल गयी है, हर व्यक्ति जिंदगी की जद्दोजहद मे व्यस्त है, l लेकिन भारत की सवा सौ करोड़ आबादी मे आज भी अच्छे इंसान और इंसानियत जिन्दा है l बता दें कि नगरा ब्लाक के खरूआँव गांव मे मंगलवार कि रात या बुधवार कि भोर मे किसी अज्ञात वाहन ने एक बछड़े को टक्कर मार दिया था,जिसमे बछड़े का दाहिना पैर का निचला हिस्सा पूरी तरह चोटिल हो गया था और ख़ून टपक रहा था, हतास और निराश सडक किनारे कराह रहा था l सुबह हुई लोग आते जाते देखते दुःख और सम्बेदना भी प्रकट करते लेकिन सारी सम्बेदनायें थोड़े समय के किये होती फिर अपने कार्यों मे लग जाते lतभी गांव के ही ईश्वर चंद प्रजापति कि नजर इस बछड़े पर पड़ी तो उनका हृदय द्रवित हो गया lआप ने बछड़े को दवा लगायी, अच्छे से पट्टी किया दवाई खिलाई l जिससे बछड़े को काफ़ी आराम मिला l इस पुनीत कार्य मे ईश्वर च...
बलिया।कोश – कोश पर पानी बदले चार कोश पर वाणी : उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य 

बलिया।कोश – कोश पर पानी बदले चार कोश पर वाणी : उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य 

उत्तर प्रदेश, बलिया
कोश - कोश पर पानी बदले चार कोश पर वाणी : उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य   संजीव सिंह बलिया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया पर आयोजित एकदिवसीय सेमिनार *बहुभाषावाद* का उद्घाटन करते हुए संस्थान के प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक शिवम पांडे ने कहा कि भाषा और संस्कृति आपस में संबंधित होती है। भाषाई समृद्धि हमारी धरोहर है तथा सभी प्राणियों में मनुष्य को अलग बनाती है। सेमिनार का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन के साथ किया गया तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत वंदन करने के लिए डीएलएड की छात्राएं शिखा चतुर्वेदी तथा अंकित राय द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए किया गया। इस एकदिवसीय सेमिनार के मुख्य अतिथि मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर जैनेंद्र पांडे ने भाषाई विविधता एवं उसका समाज पर प्रभाव विषय पर बोलते हुए कहा कि यदि भाषाई विव...
बलिया।नगरा में भी फैल रहा संक्रमण इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं

बलिया।नगरा में भी फैल रहा संक्रमण इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा में भी फैल रहा संक्रमण इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं नगरा बलिया।जनपद के  ब्लॉक के खैरा निस्फी गांव में दर्जनों पशु लंपी रोग से बीमार पाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक यहां टीकाकरण नहीं हुआ है। गांव के रामबचन गिरी, रामप्रवेश यादव, हरेराम यादव, विजयकांत यादव, ओमप्रकाश यादव समेत कई पशुपालकों की गायों में लंपी के लक्षण दिख रहे हैं। शरीर पर चकत्ते उग आए हैं और कई पशुओं के मुंह पक गए हैं। नगरा पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषिकेश कुमार का कहना है कि तिलकारी, लहसनी, बिहरा हरपुर, करीमपुर और पकड़ीहरख बसंत गांवों में टीकाकरण चल रहा है। खैरा निस्फी में भी जल्द टीकाकरण कराया जाएगा। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले की 940 ग्राम पंचायतों में एक साथ टीकाकरण संभव नहीं है। सीमावर्ती इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा पशुपालकों के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध ...
बलिया।नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत 

बलिया।नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत 

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत  गोरखपुर से छुट्टी पर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा आचार्य ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया के मइल चौराहे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जवान सत्येंद्र कुमार यादव 30 वर्ष की मौत हो गई। वह बाइक से गोरखपुर से अपने गांव नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर आ रहे थे कि मइल चौराहे पर बिहार के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौद दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिचय पत्र से पहचान की और परिजनों को सूचना दी। सत्येंद्र मई 2014 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वह क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर में मुख्य आरक्षी संचार के पद पर कार्यरत थे। उनकी एक 6 वर्षीय बेटी सृष्टि ...