बलिया में खौफनाक वारदात: विदाई न होने पर दामाद बना हैवान, पत्नी और सास की हत्या

बलिया में खौफनाक वारदात: विदाई न होने पर दामाद बना हैवान, पत्नी और सास की हत्या

संजीव सिंह बलिया।बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने ससुराल में घुसकर अपनी पत्नी और सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पहले पत्नी फिर सास पर बोला हमला

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता की ससुराल नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में है। शनिवार रात वह ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर पत्नी प्रीति (22) से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विदाई को लेकर चल रहे विवाद के चलते अमित गुस्से में आ गया और आधी रात के करीब उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पत्नी को बचाने के लिए जब सास सुशीला देवी (45) और ससुर बीच में आए, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान ढाई वर्षीय मासूम बेटा भी घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकाससुर को भी किया घायल, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्रीति और उसकी मां सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल ससुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। स्वाट और सर्विलांस टीम भी सक्रिय कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *