शाहजहाँपुर।मिर्ज़ापुर जरियनपुर – ढाईघाट मार्ग का निरीक्षण, बाढ़ के पानी के बढ़ते खतरे के दृष्टिगत मार्ग किया गया
मिर्ज़ापुर जरियनपुर – ढाईघाट मार्ग का निरीक्षण, बाढ़ के पानी के बढ़ते खतरे के दृष्टिगत मार्ग किया गया
शाहजहाँपुर । योगेंद्र यादव
जिले के ए0डी0एम0 (एफ/आर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मिर्ज़ापुर जरियनपुर से ढाईघाट को जाने वाले मुख्य मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बाढ़ के पानी के स्तर में निरंतर वृद्धि और संभावित खतरों के मूल्यांकन हेतु किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त मार्ग पर आसपास के नदी-नालों एवं बाढ़ के पानी का अत्यधिक दबाव है, जिसके कारण पानी सड़क पर तेज़ बहाव के साथ भर गया है। इस परिस्थिति में सामान्य आवागमन करने वाले राहगीरों, ग्रामीणों एवं वाहनों के फिसलने या बहाव में फंसने का गंभीर खतरा है।
जन-जीवन की सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ए0डी0एम0 (एफ/आर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के संयुक्त आदेशानुसार उक्त म...






