Friday, February 27

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़।तहबरपुुुुर के सेमरी पुलिस चौकी पर मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

आजमगढ़।तहबरपुुुुर के सेमरी पुलिस चौकी पर मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
तहबरपुुुुर के सेमरी पुलिस चौकी पर मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  आजमगढ़। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।तहबरपुुुुर थाने के सेमरी पुलिस चौकी सहित आस-पास के क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों ने ब्रत रखा और विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। जय कन्हैया लाल की जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह राधा कृष्ण की झांकी को भव्य पंडाल में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन कीर्तन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तहबरपुुुुर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व सेमरी पुलिस चौकी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम के साथ मनाई गई। चौकी परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चौकी प्रभारी उमाकांत शुक्ल ने ब्राह्मण द्...
बदायूँ।इलाज के दौरान हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार,पुलिस को बना चुनौती,एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर,अभियोग पंजीकृत कराकर लिया हिरासत में,आरोपी की तलाश में टीमें गठित।

बदायूँ।इलाज के दौरान हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार,पुलिस को बना चुनौती,एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर,अभियोग पंजीकृत कराकर लिया हिरासत में,आरोपी की तलाश में टीमें गठित।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
इलाज के दौरान हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार,पुलिस को बना चुनौती,एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर,अभियोग पंजीकृत कराकर लिया हिरासत में,आरोपी की तलाश में टीमें गठित। बदायूँ।दरोगा की मां की हत्या करने वाला हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार होगया ।पुलिस टीम फरार हत्यारोपी को तलाश कर रही है । इस्लामनगर में पुलिस ने शुक्रवार की रात को इस्लामनगर पुलिस ने अलीपुर जंगल में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया था।मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। उसको उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रविवार को सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया । फरारी के समय वार्ड में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और सिपाही कुशहर ड्यूटी पर थे। एसएसपी डॉ बजेश कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों की लापरवाही को देखते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...
भदोही।दूर्गागंज में जन्माष्टमी पर रखा गया पूजा का आयोजन।

भदोही।दूर्गागंज में जन्माष्टमी पर रखा गया पूजा का आयोजन।

उत्तर प्रदेश, भदोही
दूर्गागंज में जन्माष्टमी पर रखा गया पूजा का आयोजन। शरद बिंद/ भदोही। भदोही, दूर्गागंज। अभोली ब्लॉक के जो अपनी कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में भी गहराई से रचा-बसा है। यहाँ के लोग भगवान श्रीकृष्ण को न केवल भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजते हैं, बल्कि उनकी बाल लीलाओं, माखन चोरी, और गीता के उपदेशों को भी उत्साह के साथ स्मरण करते हैं। जन्माष्टमी का यह पर्व भदोही में सामुदायिक एकता, भक्ति और आनंद का प्रतीक है। इस अवसर पर दूर्गागंज के मिश्राईनपुर में रामजी बिंद के यंहा सार्वजनिक पूजा का प्रोग्राम रखा गया जिसमें देवमणिमणि यादव,लालजी गुप्ता,शंकर यादव,कुंज बिहारी बिंद,राम अभिलाष यादव, जवारलाल बिंद,इंद्र यादव,राज कुमार,जेपी सहित सैकड़ों भक्तों नें कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का लाभ लिया।...
शाहजहांपुर।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

शाहजहांपुर।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का किया निरीक्षण।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का किया निरीक्षण। ‎शाहजहांपुर।  वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के साथ भगवान परशुराम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने विधिवत पूजा करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया और यहां चल रहे सौंदरीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यों की जानकारी ली साथ ही उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा। ‎कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भगवान परशुराम मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थल श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए और भी आक...
भदोही।पांडेयपुर में बुढ़े नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में जन्माष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन।

भदोही।पांडेयपुर में बुढ़े नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में जन्माष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन।

उत्तर प्रदेश, भदोही
पांडेयपुर में बुढ़े नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में जन्माष्टमी पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन। शरद बिंद/भदोही। भदोही।अभोली ब्लॉक के पांडेयपुर में विगत 50 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़े नाथ सेवा समिति, पांडेयपुर के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बूढ़े नाथ मंदिर के प्रांगण में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भानीपुर ग्राम प्रधान सौरभ पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है, जिसमें समस्त ग्रामवासियों का सहयोग प्राप्त है। इस धार्मिक अनुष्ठान में कृपाशंकर मिश्रा, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक श्रीनाथ पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सुरेश पांडेय, राम अजोर मिश्रा, राम मिलन मिश्रा, रामचंद्र पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जय नाथ पांडेय, रमेश पांडेय, राहुल पांडेय, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकुश पांडेय, धनराज विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, आदर्श प...
शाहजहांपुर ।जनपद के एसपी ने जन्माष्टमी पर्व पर खाटू श्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

शाहजहांपुर ।जनपद के एसपी ने जन्माष्टमी पर्व पर खाटू श्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
जनपद के एसपी ने जन्माष्टमी पर्व पर खाटू श्याम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। शाहजहांपुर।जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की तथा श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।  पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि पुलिस प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण की गई हैं। ...
बदायूँ।राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

बदायूँ।राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश, फारुखबाद
राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अरुण कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरांत प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र-सेवा की शपथ दिलाई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा –“अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समयानुकूल कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वर्तमान में राष्ट्र की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के योगदान को रेखांकित किया। विशेष रूप से उन्होंने पूर्व सैनिक कल्याण संस्था के अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उ...
शाहजहाँपुर। जनपद के महिला थाने में बाल मित्र केंद्र का एसपी ने किया  उद्घाटन।

शाहजहाँपुर। जनपद के महिला थाने में बाल मित्र केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर। जनपद के महिला थाने में बाल मित्र केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन। शाहजहांपुर। योगेन्द्र यादव   पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा महिला थाना में "बाल मित्र केंद्र" का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी उपस्थित रहे ।* बाल मित्र केंद्र बच्चों के लिए एक सुरक्षित व सहयोगी वातावरण - थाने में स्थापित बाल मित्र केंद्र का उद्देश्य थाने में आने वाले बच्चों, विशेषकर पीड़ित या साक्षी के रूप में उपस्थित बच्चों को एक भयमुक्त, सहायक और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है, यह केंद्र किशोर न्याय अधिनियम एवं मानवाधिकार संरक्षण की भावना के अनुरूप संचालित किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर द्वारा निरीक्षण उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों एवं स्टाफ को ...
जौनपुर।हर घर तिरंगा के अंतर्गत निकाली गई बाइक यात्रा।

जौनपुर।हर घर तिरंगा के अंतर्गत निकाली गई बाइक यात्रा।

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
हर घर तिरंगा के अंतर्गत निकाली गई बाइक यात्रा। पीयू से गोद लिए कुकड़ीपुर, जासोपुर गांव में गई बाइक यात्रा। जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के तहत सोमवार को तिरंगा बाइक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती सदन, कुलपति कार्यालय से अपराह्न 12:00 बजे कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगे से सजी बाइकों पर सवार छात्र-छात्राओं के जोश और उमंग ने परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर आस-पास के गोद लिए गए जासोपुर, कुकड़ीपुर गांव में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे वातावरण में गूंजते रहे। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने उद्बोधन में कहा कि यह यात्रा न केवल राष्ट्रध...
भदोही।विश्व कृमि मुक्ति दिवस: अभोली ब्लॉक में कुल 58,000 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली।

भदोही।विश्व कृमि मुक्ति दिवस: अभोली ब्लॉक में कुल 58,000 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली।

उत्तर प्रदेश, भदोही
विश्व कृमि मुक्ति दिवस: अभोली ब्लॉक में कुल 58,000 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली। शरद बिंद/भदोही। भदोही,दुर्गागंज। विश्व कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 58,000 बालक-बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कुढवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां डॉ. श्रीवास्तव ने स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खाकर बच्चों को इसका महत्व समझाया और उन्हें विश्वास दिलाया। इसके बाद सभी बच्चों को कृमि रोधी दवा चबाकर खाने के लिए दी गई। इस अभियान में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, इंटर कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे अक्स...