Friday, February 27

उत्तर प्रदेश

बदायूँ।जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों किसान : रमाकान्त उपाध्याय

बदायूँ।जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों किसान : रमाकान्त उपाध्याय

उत्तर प्रदेश, बदायूं
जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों किसान : रमाकान्त उपाध्याय गोबर व गोमूत्र बहुमूल्य : गोसेवा आयोग सदस्य   बदायूँ । उ0प्र0 गोसेवा आयोग के  सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने गौ-संरक्षण व संवर्धन की जिला स्तरीय अनुसंधान मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को गोवंशों की चिंता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर कोई निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोबर व गोमूत्र बहुमूल्य हैं। गाय के मूत्र में बर्बरीन नामक तत्व पाया जाता है जिससे कैंसर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सहभागिता योजना के गौ पालकों को सब्सिडी पर वायोगैस संयंत्र दिया जाए, जिससे वह जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि कुपोषित गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जा...
बदायूँ।25 अगस्त को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

बदायूँ।25 अगस्त को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
25 अगस्त को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 25 अगस्त सोमवार को जिला सेवायोजन की ओर से राजकीय डिग्री कालेज नाधाभूड़ सहसवान के प्राचार्य में किया जा रहा है, जिसमें जैसे एस०आई०एस० सिक्योरिटी कम्पनी देहरादून, भगवती प्रोडक्स प्राइवेट लिमिटेड नोयडा, एसएन स्टाफिंग सॉल्यूशन प्रा0 लि0, मदसन कम्पनी भिवाडी राजस्थान, वी०पी०एल० मोबाईल कम्पनी प्रा०लि० नोयडा, डिक्शन टेक्निलॉजी इन्डिया लिमिटेड कम्पनी, फिलिपकार्ट कम्पनी नोयडा हरियाणा, ब्राईट फयूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, भारतीय जीवन बीमा निगम बदायूँ सहित लगभग 10 कम्पनियों प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी रोजगार मेला में पहुँचकर रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की नौकरियों में सुनहरा अवसर पायें। इस रोजगार मेलें में हाई...
भदोही।अभोली ब्लॉक में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अपील पर निजी अस्पताल सक्रिय योगदान दे रहे हैं। 

भदोही।अभोली ब्लॉक में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अपील पर निजी अस्पताल सक्रिय योगदान दे रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश, भदोही
अभोली ब्लॉक में भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अपील पर निजी अस्पताल सक्रिय योगदान दे रहे हैं।  शरद बिंद/ भदोही। भदोही,अभोली ब्लॉक के दुर्गागंज स्थित दीर्घायु अस्पताल ने एक सराहनीय पहल की है। अस्पताल के डॉ. देवेश मिश्रा के सौजन्य से पांच टीबी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के हाथों पोषण पोटली वितरित की गई। इस पोषण पोटली में गुड़, चना, घी सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल है, जो मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगी। डॉ. देवेश मिश्रा ने बताया कि इस पहल के तहत प्रत्येक माह पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और उपचार में तेजी आए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी के खिलाफ जंग में पोषण का विशेष महत्व है। पौष्टिक आह...
भदोही।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन गिरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

भदोही।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन गिरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेश, भदोही
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन गिरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शरद बिंद/भदोही। भदोही,दुर्गागंज । अभोली ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र अभोली में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिव पूजन गिरी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित खंड शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पांच मांगो में शिक्षकों से चयन वेतनमान से संबंधित प्रपत्र देने के बाद भी लंबित मामलों का निराकरण तथा शिक्षकों के एक दिन की वेतन कटौती के संबंध में शिक्षकों द्वारा स्पष्टीकरण देने के बाद भी वेतन बहाल न होने ,शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षक बने शिक्षकों को पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र शासन द्वारा पुरानी पेंशन में शामिल करने हेतु, में जनवरी से मार्च तक का एरियर का भुगतान लंबित होने, माननीय...
शाहजहाँपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षी लता कुमारी को खेल उपलब्धि पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने पर रैंक प्रतीक चिहन लगाकर सम्मानित किया गया।

शाहजहाँपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षी लता कुमारी को खेल उपलब्धि पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने पर रैंक प्रतीक चिहन लगाकर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षी लता कुमारी को खेल उपलब्धि पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने पर रैंक प्रतीक चिहन लगाकर सम्मानित किया गया।  शाहजहांपुर । योगेन्द्र यादव  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने महिला आरक्षी लता कुमारी को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षी लता कुमारी द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की सेपक टकरा टीम की ओर से प्रतिभाग कर कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लगनशीलता का परिचय देते हुए टीम इवेन्ट स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया गया। खेल उपलब्धि को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा महिला आरक्षी लता कुमारी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान करते हुए आरक्षी नागरिक पुलिस पद से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर म...
शाहजहांपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

शाहजहांपुर।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव  जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभागीय विभिन्न पोर्टलों सम्बन्धी कार्य, टी०बी० संचारी रोग एवं टीकाकरण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस के अंतर्गत अधिक से अधिक इकाइयों का प्रमाणीकरण करना। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न घटकों में प्रगति। एफ आर यू समीक्षा। सभी चिकित्सा इकाइयों में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था एवं संबंधित से एनओसी प्रपात करना। संविदा चिकित्सकों का चयन। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का वित्त व्यय। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभावी क्रियाशीलता के विषय में विस्तार से जानकारी ली।   जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व क्रियान्वयन की अद...
शाहजहाँपुर पुलिस का मानवीय चेहरा – जरूरतमंद की मदद को हमेशा तत्पर

शाहजहाँपुर पुलिस का मानवीय चेहरा – जरूरतमंद की मदद को हमेशा तत्पर

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर पुलिस का मानवीय चेहरा – जरूरतमंद की मदद को हमेशा तत्पर शाहजहांपुर । योगेन्द्र यादव  जनपद की  पुलिस ने पीड़ित को तीन यूनिट ब्लड देकर मदद की । बुधार को स्वाति पुत्री ओमप्रकाश सक्सेना निवासी शाहजहाँपुर अपने पिता के उपचार हेतु अत्यधिक चिंतित अवस्था में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाहजहाँपुर पहुँची। उन्होंने श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उनके पिता का उपचार चल रहा है तथा उन्हें तत्काल 03 यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। पीड़िता की व्यथा सुनते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए बिना विलम्ब किए 03 पुलिस कर्मियों को तुरंत ब्लड डोनेट करने हेतु निर्देशित किया। निर्देश प्राप्त होते ही पुलिस कर्मियों ने तत्परता एवं मानवता का परिचय देते हुए आवश्यक मात्रा में रक्तदान किया, जिससे मरीज के उपचार में अमूल्य योगदान मिल ...
बलिया।मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी होगी बहाल, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, 2 साल की सजा रद्द।

बलिया।मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी होगी बहाल, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, 2 साल की सजा रद्द।

उत्तर प्रदेश, बलिया
मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी होगी बहाल, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, 2 साल की सजा रद्द।  संजीव सिंह बलिया।माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को मऊ की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से मिली 2 साल की सजा को रद्द कर दिया है. ऐसे में अब अंसारी की विधायकी बहाल हो जाएगी। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को मऊ की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से मिली 2 साल की सजा को रद्द कर दिया है।ऐसे में अब अंसारी की विधायकी बहाल हो जाएगी. जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि अब्बास अंसारी ने सजा रद्द किए जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका स्वीकार होने के बाद अब अब्बास की...
बलिया। विधायक उमाशंकर सिंह बने सहारा: मासूम की मौत से टूटे परिवार को 5 लाख की मदद, बेटे की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया

बलिया। विधायक उमाशंकर सिंह बने सहारा: मासूम की मौत से टूटे परिवार को 5 लाख की मदद, बेटे की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया

उत्तर प्रदेश, बलिया
विधायक उमाशंकर सिंह बने सहारा: मासूम की मौत से टूटे परिवार को 5 लाख की मदद, बेटे की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया बलिया (रसड़ा) रसड़ा ग्राम सभा गौरा में उस समय मातम पसर गया जब पाँच वर्षीय मासूम सत्यम राजभर की बारिश के पानी से भरी पुलिया के पास फिसलकर असामयिक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक और पीड़ा में डुबो दिया। जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह को मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुँच गए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके दुःख में पूरी संवेदना के साथ सहभागी बने। संवेदनशील पहल दिखाते हुए विधायक ने व्यक्तिगत स्तर पर 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार को प्रदान की। यही नहीं, उन्होंने मृतक सत्यम के छोटे भाई की पूरी पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर लेने की घोषणा की। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आ...
शाहजहांपुर।बाल विवाह व में सरकारी योजनाओं के विषय में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

शाहजहांपुर।बाल विवाह व में सरकारी योजनाओं के विषय में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
बाल विवाह व में सरकारी योजनाओं के विषय में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव  जनपद के जिलाधिकारी के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी  गौरव मिश्रा के मार्गदर्शन के क्रम में बाल विवाह प्रतिषेध एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु महिलाओं एवं बालिकाओ को जागरूक करने हेतु आज  महिला कल्याण विभाग शाहजहांपुर में प्राथमिक विद्यालय नवादा इन्देपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बाल विवाह , बाल श्रम, आदि की जानकारी दी गई | विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाप सेंटर योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना सामूहिक विवाह योजना , राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,बारे में विस...