Friday, February 27

उत्तर प्रदेश

बलिया।नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत 

बलिया।नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत 

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा के एसएसबी जवान की ट्रेलर से टक्कर में मौत  गोरखपुर से छुट्टी पर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा आचार्य ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय थानाक्षेत्र के तियरा हैदरपुर गांव निवासी एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मृत्यु की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया के मइल चौराहे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जवान सत्येंद्र कुमार यादव 30 वर्ष की मौत हो गई। वह बाइक से गोरखपुर से अपने गांव नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर आ रहे थे कि मइल चौराहे पर बिहार के तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें रौद दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिचय पत्र से पहचान की और परिजनों को सूचना दी। सत्येंद्र मई 2014 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वह क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर में मुख्य आरक्षी संचार के पद पर कार्यरत थे। उनकी एक 6 वर्षीय बेटी सृष्टि ...
शाहजहाँपुर।आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर की पैदल गश्त।

शाहजहाँपुर।आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर की पैदल गश्त।

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ सार्वजनिक स्थानों पर की पैदल गश्त।  शाहजहाँपुर । योगेद्र यादव   जनपद के  पुलिस अधीक्षक  व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस के साथ थाना क्षेत्र में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों/मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गयी। इस गश्त का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधियों अथवा कानून-व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना रहा। गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया व यह अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना तत्काल...
आजमगढ़।सफलता के पचासवे वर्ष में प्रवेश करते ही अग्रवाल स्टेशनर्स ने किया व्यापारी सम्मेलन, किफायती दरों पर सारी रेंज आसानी से उपलब्ध।

आजमगढ़।सफलता के पचासवे वर्ष में प्रवेश करते ही अग्रवाल स्टेशनर्स ने किया व्यापारी सम्मेलन, किफायती दरों पर सारी रेंज आसानी से उपलब्ध।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
सफलता के पचासवे वर्ष में प्रवेश करते ही अग्रवाल स्टेशनर्स ने किया व्यापारी सम्मेलन, किफायती दरों पर सारी रेंज आसानी से उपलब्ध। उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। शहर के मातबरगंज स्थित अग्रवाल स्टेशनर्स ने अपने प्रतिष्ठान के पचासवें वर्ष में प्रवेश करने पर एक व्यापारी मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर मनीष रत्न अग्रवाल के द्वारा सर्वप्रथम हवन पूजन कर आए हुए सभी व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया। वही सम्मेलन में जनपद के कोने कोने से आए सैकड़ों व्यापारियों का कहना था कि हम काफी लंबे समय से अग्रवाल स्टेशनर्स के विश्वास से जुड़कर अपनी प्रतिष्ठान चला रहे है। यहां एक ही छत के नीचे सभी कंपनियों की हमें स्टेशनरी के सामनों की सारी रेंज एक साथ किफायती दरों में आसानी से मिल जाती है। आज इन्हीं की देन है कि हम सभी अपनी अपनी दुकानें बेहतरी के साथ चला पा रहे है। सम्मेलन में पहुंचे ...
भदोही।श्रम विभाग उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा लगाया गया कैंप।

भदोही।श्रम विभाग उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा लगाया गया कैंप।

उत्तर प्रदेश, भदोही
श्रम विभाग उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा लगाया गया कैंप। शरद बिंद/भदोही। भदोही ज्ञानपुर।जिलाधिकारी भदोही शैलेश कुमार के निर्देश परश्रम विभाग उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा नगर पंचायत ज्ञानपुर में श्रमिक पंजीयन ,नवीनीकरण ,योजनाओं के हित लाभ, एवं पीएमएसवाईएम , एनपीएस ट्रेडर्स, तथा ई-श्रम कार्ड से संबंधित जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि श्री घनश्याम दास गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत ज्ञानपुर रहे इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक श्रमिक पंजीयन कराकर योजनाओं का हित लाभ लेने एवं पेंशन में रजिस्ट्रेशन कराकर 60 वर्ष पूर्ण होने पर पेंशन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में श्री मयंक मिश्रा श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी को जागरू...
शाहजहांपुर।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज।

शाहजहांपुर।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज।

उत्तर प्रदेश, बिहार, शाहजहाँपुर
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज। शाहजहांपुर । योगेंद्र यादव  यूपी के शाहजहांपुर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ शाहजहांपुर में केस दर्ज कराया गया है। भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता शिल्पी गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ तेजस्वी यादव की अमर्यादित टिप्पणी से पूरा देश गुस्से में हैं। इसलिए पुलिस तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। राजेश द्वि...
जौनपुर।भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी के निर्देश

जौनपुर।भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी के निर्देश

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी के निर्देश जौनपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गीत के साथ हुई। बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिसीमन का कार्य शुरू हो चुका है, ऐसे में हर बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रख...
शाहजहांपुर।नैनो उर्वरकों के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार – यतेंद्र तेवतिया

शाहजहांपुर।नैनो उर्वरकों के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार – यतेंद्र तेवतिया

उत्तर प्रदेश, शाहजहाँपुर
नैनो उर्वरकों के प्रयोग से बढ़ेगी पैदावार - यतेंद्र तेवतिया  शाहजहांपुर । योगेंद्र यादव  जनपद के गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान लोधीपुर में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यतेंद्र तेवतिया राज्य विपणन प्रबंधक इफको लखनऊ रहे, मुख्य अतिथि यतेंद्र तेवरिया ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग करवाने की सलाह दी ,जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो तथा मृदा उर्वरता के साथ पर्यावरण की क्षति न हो । उन्होंने आगे कहा जनपद में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुँध प्रयोग को रोकने व पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत वैकल्पिक उत्पादों के प्रयोग हेतु योजना बनाई गई है इफको राज्य कार्यालय लखनऊ से आए डॉ आनंद श्रीवास्तव द्वारा नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका एवं जल विलेय उर्वरकों की उपयोगिता , मात्रा, प्रयोग विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जा...
बदायूँ।डीएम ने कादरगंज पुल से किया गंगा जलस्तर का निरीक्षण

बदायूँ।डीएम ने कादरगंज पुल से किया गंगा जलस्तर का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश, बदायूं
डीएम ने कादरगंज पुल से किया गंगा जलस्तर का निरीक्षण बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कादरगंज पुल के ऊपर से गंगा नदी के जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा के किनारे बसे ग्रामों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुल के दोनों ओर जलस्तर का गहनता से निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे के गांवों में रहने वाले लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी निगरानी समितियाँ सक्रिय की जाएँ। ग्रामीणों को समय-समय पर प्रशासन की ओर से आवश्यक सूचनाएँ और सचेत रहने के संदेश पहुँ...
बदायूँ।डीएम की अध्यक्षता में कादरचौक में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

बदायूँ।डीएम की अध्यक्षता में कादरचौक में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
डीएम की अध्यक्षता में कादरचौक में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन। बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने थाना कादरचौक में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनके निस्तारण के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि भूमि व राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें तथा छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है इसलिए सामाजि...
भदोहि। उत्तर प्रदेश में खाद के लिए तरस रहे किसान, सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम l

भदोहि। उत्तर प्रदेश में खाद के लिए तरस रहे किसान, सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम l

उत्तर प्रदेश, भदोही
उत्तर प्रदेश में खाद के लिए तरस रहे किसान, सरकार खाद उपलब्ध कराने में नाकाम l शरद बिंद/ भदोही। भदोही।  शनिवार को आम आदमी पार्टी जनपद भदोही द्वारा तहसील भदोही जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता और तहसील औराई विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान की अध्यक्षता खाद को लेकर राज्यपाल महोदया को विज्ञापन एसडीएम द्वारा दिया गया। अवगत कराना है कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है । योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह बेहद शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भर...