Monday, February 16

उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके,भूकंप का केंद्र रहा नेपाल

उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके,भूकंप का केंद्र रहा नेपाल

(आशुतोष शर्मा) पिथौरागढ़। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में दो बार भूकंप के झटकों ने जनजीवन को दहशत में डाल दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के बैतड़ी जिले में स्थित था। पहला झटका रात 1:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। तीव्र झटकों के चलते पिथौरागढ़ मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना और झूलाघाट क्षेत्र में लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप शांत होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन केवल 12 मिनट बाद दूसरा झटका 3.7 तीव्रता के साथ महसूस किया गया। इससे एक बार फिर डर का माहौल बन गया। दोनों झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस किए गए, लेकिन उनका असर गहराई से महसूस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *