सरकार की 8 वर्ष उपलब्धियों का उत्सव अभियान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने निकाला बाइक रैली
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय से लेकर सिविल लाइंस, चौक तकिया, पहाड़पुर होते हुए सुखदेव पहलवान स्टेडियम तक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में सहभाग किया। बाईक रैली को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान 24 मार्च से 14 अप्रैल 2025 तक चल रहा है इसी के अन्तर्गत आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया है ।
इस अवसर पर ब्रजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना नागेन्द्र पटेल, पूनम सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा अवनीश चतुर्वेदी , नीरज सिंह, मिथिलेश, चौरसिया अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, मुन्सी निषाद, गोलू गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
























