
सदर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा इलेक्ट्रानिक उपकरणों सही एक चोर गिरफ्तार ।
मुजीब खान
शाहजहांपुर/ विगत 15 फरवरी को थाना सदर बाजार क्षेत्र के रामनगर कालोनी निवासी विकास कुमार शुक्ला अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें।जांच के बाद पुलिस द्वारा सलमान पुत्र फारूक निवासी मोहला वाडूजई पेशावरी हाल पता निगोही रोड वालाजी मन्दिर के पास सैनिक कालोनी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर को इमली रोड तिराहा से वीर अब्दुल हमीद चौराहे की तरफ जाने वाली सडक पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से गुलाबी रंग के कैरी बैग में रखा एक लैपटाप कम्पनी डेल, एक आई पैड कम्पनी एप्पल एंव एक लैपटाप कम्पनी डेल,एक आई पैड कम्पनी एप्पल एंव एक एण्ड्रायड मोवाईल बरामद हुये जिनका वादी मुकदमा द्वारा शिनाख्त किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी मुकदमे में एक अन्य अभियुक्त जिसने चोरी है बाइक के साथ अमान पुत्र इसरार को जेल भेजा जा चुका है
अभियुक्त सलमान ने पूछताछ में बताया कि साहब मैं व मेरा साथी आमान उपरोक्त दोनो साथ में शराब पीते है निजी शौक पूरा करने के लिए हम दोनो ने मिलकर चोरी का प्लान बनाया । रामनगर शाहजहाँपुर के एक मकान में अन्दर घुस गये तथा मकान व कमरे के अन्दर से एक मोटर साइकिल , दो एप्पल कम्पनी के आई-पैड,एक लैपटाप व एक मोबाईल चुरा कर निकल लिये ,मोटर साइकिल मेरा साथी आमान अपने साथ ले गया तथा शेष दो आई पैड,एक लैपटाप एक मोबाइल व पर्स आदि मैं लेकर चला गया था । मुझे पैसो की जरूरत थी जिस कारण एक आई पैड कम्पनी एप्पल को मैने राह चलते व्यक्ति को पाच हजार रूपये ने बेच दिया, उस पैसे से हम दोनो ने अपना निजी शौक पुरा किया था , निजी शौक में सभी पैसे खर्च हो गये , आज मैं एक आईपैड , एक लैपटाप व एक एण्ड्रायडल मोबाइल फोन को गिरफ्तारी से बचने के लिए जा रहा था कि आपने पकड लिया ।
























