
जौनपुर।पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने 217 मतों से उप चुनाव में जीत हासिल की।
जौनपुर/खुटहन।गभिरन गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को पूरी कर ली गई। पूर्व प्रधान स्व फूला देवी की पुत्रवधू संगीता देवी ने 217 मतों से जीत हासिल कर मृत सास की प्रतिष्ठा को आंच नहीं आने दिया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रणामपत्र देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिया।
ज्ञात हो कि गांव की पूर्व प्रधान श्रीमती फूला देवी का लगभग पांच माह पूर्व असामयिक निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त चल रही थी। आरक्षण के हिसाब से यह सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। उपचुनाव में यहां प्रधान पद के लिए उनकी बड़ी पुत्रवधू संगीता देवी पत्नी राजकुमार गौतम के अलावा गांव के मनोरमा देवी और सीमा देवी ने दावेदारी किया था। मतदान के लिए बनाए गए तीनों बूथों पर कुल मिलाकर 930 वोट पोल हुए थे। मतगणना में सर्वाधिक 508 वोट संगीता को, 291मत मनोरमा तथा सीमा को मात्र 117 वोट मिले। 14 वोट कैंसिल माने गए। संगीता देवी 217 मतों से विजयी घोषित की गई। उन्होंने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही मेरी सास का सपना रहा। जिसे वे पूरा नहीं कर सकी। उनकी इस विकास की मुहिम को आगे बढ़ाना ही मेरा कर्तव्य होगा। उनके प्रति मेरी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

