डायमंड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 27 जनवरी से शुरू।
बलिया।स्थानीय नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में डायमंड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 27 जनवरी से शुरू होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. डायमंड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष/आयोजक डॉक्टर संजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर, दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी मुगलसराय, रेलवे, बिहार व नगरा की टीमों के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है. बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 4 फरवरी को खेला जाएगा.

