बलिया।श्रीराम का वनगमन और केवट की भक्ति ने रामलीला में बांधा दर्शकों का मन

श्रीराम का वनगमन और केवट की भक्ति ने रामलीला में बांधा दर्शकों का मन

 नगरा में सार्वजनिक रामलीला समिति की प्रस्तुति में कैकेयी के वरदान, वनवास और गंगा पार कराने के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर।

 रामेश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा-बलिया के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कैकेयी के दो वरदान, श्रीराम का वनगमन तथा केवट द्वारा भगवान श्रीराम के चरण पखारकर नाव से गंगा पार कराने के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी द्वारा भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने का दृश्य देखकर उपस्थित दर्शक भावुक हो उठे। वहीं केवट की निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण के दृश्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दैनिक जागरण में रामलीला को सामाजिक एकता और जीवन मूल्यों की शिक्षा देने वाले मंच के रूप में भी प्रस्तुत किया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य सेवक के रूप में रसड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, स्वर्ण व्यवसायी विशाल जाधव, राजीव वर्मा टिंकू, नगरा के नेत्र चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा तथा बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता राजेश पासवान शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी रामदरस यादव और क्रांति ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सार्वजनिक रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय सोनी, रामायण ठाकुर, राजू सोनी, हरेराम गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता, शशि प्रकाश, मुन्ना गणपति और राजू चौहान सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *