बलिया।नगरा रामलीला में शिव धनुष भंग, जयकारों से गूंजा पंडाल

नगरा रामलीला में शिव धनुष भंग, जयकारों से गूंजा पंडाल

शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, सीता स्वयंवर ने मोहा मन

रामईश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे सार्वजनिक रामलीला महोत्सव रात जनकपुर के धनुष-यज्ञ एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष भीषण गर्जना के साथ टूट गया। इसके बाद माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई। इस मनोहारी दृश्य पर पूरा पंडाल जय श्रीराम और जय सियाराम के उद्घोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य सेवक के रूप में सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य जगन्नाथ पत्रा, मां जगदंबा ट्रेडर्स के विवेक कुमार सिंह तथा छात्र नेता ऋषिराज सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामलीला समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, केपी यादव, मुन्ना गणपति, सुनील, हरे राम, रितेश यादव, मनु मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *