जौनपुर।वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन और दवा वितरित

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन और दवा वितरित

जौनपुर।प्रताप सेना हिन्दू संघ की ओर से ‘सेवा ही धर्म है’ कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को भोजन और दवाएं वितरित कीं। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता बताया।

कार्यक्रम में शिवम, सूरज सिंह मोनू, मनीष सिंह, मनीष सिंह, गौरव प्रताप, ललित, अभि दुबे, विकास और अजित समेत संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान सभी ने आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *