जमीन की नाप करने गई राजस्व टीम पर लगा झोपड़ी जलाने का आरोप, युवती बोली फूलन देवी बनकर लेगी बदला
बदायूं । जनपद के थाना कादरचौक अंतर्गत लाभारी गांव में हंगामा हो गया जब राजस्व विभाग की टीम शिकायत पर एक जमीन की नाप करने गई थी तभी एक झोपड़ी में आग लग गई जिसको देखकर मौके से राजस्व टीम खिसक ली जिसकी झोपड़ी में आग लगी उस झोपड़ी की निवासी एक युवती ने खुला आरोप लेखपाल पर लगाते हुए जमकर हंगामा किया जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें युवती चिल्ला चिल्ला कर लेखपाल पर झोपड़ी में आग आग लगाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रही रही और कह रही है कि यदि न्याय नहीं मिला तो फूलन देवी बनकर लेखपाल से इसका बदला लेगी और इनको घरों में भी आग लगाएगी वही राजस्व टीम की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके 5 लोगो को हिरासत में ले लिया है ।
जानकारी के अनुसार थाना कादरचौक अंतर्गत ग्राम लभारी के रहने वाले सुरेंद्र सिंह की पत्नी नन्हीं देवी ने 29 सितंबर को अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील में शिकायती पत्र दिया था। राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची, तो दूसरे पक्ष के बलवीर सिंह, रामप्रसाद, चमन ने उसे रोकने की कोशिश की। पैमाइश में मिली जमीन पर नन्हीं देवी ने 30 सितंबर को नींव भरवा दी। आरोप है कि उसी रात बलवीर ने नींव उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद नन्हीं देवी ने 1 अक्टूबर को फिर से एसडीएम सदर से शिकायत की। आज दोपहर 1 बजे एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान रामप्रसाद की खाली झोपड़ी में आग लग गई।
मौके पर मौजूद महिलाएं पुलिस और राजस्व टीम पर ही झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाने लगीं। पैमाशन का विरोध कर रहे बलवीर सिंह की बेटी शिवानी ने राजस्व कर्मियों पर आग लगाने का आरोप लगाया। कहा- लेखपाल मेरी झोपड़ी में आग लगाकर भाग गया। फूलन देवी बनकर इनसे बदला लूंगी। इनके घरों में भी आग लगवाऊंगी
वीडियो में शिवानी पुलिस और राजस्व टीम को जेल भिजवाने की धमकी देती भी सुनाई दे रही है। उसने कहा कि वह आरोपियों से बदला लेगी, चाहे उसे फूलन देवी ही क्यों न बनना पड़े। वहीं, लेखपाल धीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पर पुलिस ने रामप्रसाद, बलवीर, चमन, रामवती समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि रामप्रसाद, बलवीर, चमन, रामवती और हरदेव को गिरफ्तार किया गया है। रामवती को छोड़कर बाकी गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
























