25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अरबाज पुत्र दाबर अली निवासी ग्राम ब्यौर, थाना बिनावर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त को मोक्ष धाम से सुंदर नगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त: अरबाज पुत्र दाबर अली, निवासी ग्राम ब्यौर, थाना बिनावर, बदायूं।
बरामदगी: एक तमंचा 315 बोर और 10 जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट थाना कोतवाली पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
























