बलिया।शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेंद्र मिश्र के निधन से शिक्षा जगत में शोक

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेंद्र मिश्र के निधन से शिक्षा जगत में शोक

 संजीव सिंह बलिया/बेलहरी। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेंद्र मिश्र का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से मझौवां (नई बस्ती) निवासी सुरेंद्र मिश्र मिलनसार और व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए बलिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरेंद्र मिश्र के निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर शुभचिंतकों, परिचितों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से राजेश कुमार साहनी, अखिलेश पांडेय, पंकज कुमार सिंह, संजीव सिंह, अमृत सिंह, मंजूर हुसैन, अजय कुंवर, दिलीप सिंह, रजनीश प्रसाद, रेखा सिंह, सरल यादव, दिलीप प्रसाद, भरत यादव, राकेश कुमार पांडेय, निर्भय राय, डिम्पल सिंह, अजय श्रीवास्तव, शशिभान सिंह,अमित सिंह ‘चुन्नू’ और अमित चेला मिश्रा समेत कई शिक्षकों, शिक्षामित्रों व ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *