परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों में कराया समझौता, बिखरते परिवारों को जोड़ने में बदायूं पुलिस बनी सहारा
बदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में बुधवार को आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल 41 फाइलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान काउंसलरों और पुलिस कर्मचारियों ने आपसी कलह एवं मतभेद के चलते प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का प्रयास किया।
परामर्श केंद्र में काउंसलर गिरधारी सिंह राठौर, भीमसेन सागर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं एसडी शर्मा तथा संबंधित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। महिला हेड कांस्टेबल कुमुद (प्रभारी), महिला कांस्टेबल राखी, कांस्टेबल स्वाति एवं कांस्टेबल संध्या ने भी परिवारों की समस्याओं की सुनवाई में सहयोग किया।
परामर्श केंद्र में प्राप्त 41 फाइलों में से 28 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। 12 फाइलें निरस्त की गईं तथा शेष मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। इस दौरान उपस्थित दोनों पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
समझौते के बाद दोनों परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से बदायूं पुलिस पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझदारी से सुलझाकर टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
























