बलिया।रक्षाबंधन पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, ने वृक्षों को बाँधी रक्षा, पर्यावरण की शपथ ली

रक्षाबंधन पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, ने वृक्षों को बाँधी रक्षा, पर्यावरण की शपथ ली

 संजीव सिंह रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के प्रांगण में आज रक्षाबंधन बड़े हर्षोल्लास और पर्यावरण प्रेम के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के बंधन तक सीमित न रखकर पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के रूप में देखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी असली रक्षक है और हमें इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र तथा कर्मचारियों ने वृक्षों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राखी बाँधी और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विभिन्न वर्गों में रक्षाबंधन से संबंधित बहुविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें रंगोली, राखी निर्माण, निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता प्रमुख थे। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने न केवल रचनात्मकता दिखाई बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश भी जोरदार तरीके से व्यक्त किए।

प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और प्रकृति से जुड़ने का प्रतीक है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करें।

विद्यालय प्रबंधक व अन्य अतिथि गणों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों तथा आयोजकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *