बदायूँ।नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के दृष्टिगत जनपदवासियों को किया गया सचेत

बदायूँ। नेपाल में भयंकर बाढ़ आने की सूचना के बाद इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में भी पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन बदायूँ ने जनपदवासियों को सचेत किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से नेपाल में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि नेपाल में उत्तर प्रदेश के भी कई लोगों के गए होने की सूचना है। ऐसे में यदि किसी परिवार, रिश्तेदार अथवा पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया हुआ है, तो उसकी जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, बदायूँ को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नेपाल गए अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों अथवा पड़ोस के लोगों के संबंध में उपलब्ध जानकारी प्रशासन को दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके।

कंट्रोल रूम, कलेक्ट्रेट बदायूँ

दूरभाष: 05832-266052

मोबाइल: 7505389289, 7505395940

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *